फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, पुलिस की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
देहली गेट क्षेत्र में टैक्टर ट्रॉली की टक्कर से छतिग्रस्त पीआरवी को देखते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जल्दबाजी व लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। रविवार को हादसों में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन

अतरौली के पास शनिवार को ट्रक व मैजिक लोडर में भिड़ंत हो गई थी। इसमें घायल एक युवक ने रविवार को दम तोड़ दिया। गोविंदा(25) पुत्र कल्याण सिंह निवासी पला साहिबाबाद, सासनी गेट के परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनके पड़ोस में बुजुर्ग महेंद्र का निधन हो गया था। गोविंदा सहित इलाके के लोग शव को टाटा मैजिक में रखकर नरौरा घाट जा रहे थे। अतरौली के पास ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें ललित, गोविंदा, देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां रविवार तड़के गोविंदा की मौत हो गई। गोविंदा ने अपने पीछे दो बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ा है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आकराबाद थाना क्षेत्र में शेखाझील के पास शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल हो गा था। धीरज(25) पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी कुंवर नगर, गांधी पार्क शनिवार को अकराबाद स्थित रिश्तेदारी में गया था। वहां से लौटते समय शेखाझील के पास एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने धीरज को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार तड़के धीरज ने दम तोड़ दिया। एसएचओ अकराबाद के मुताबिक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से खैर थाना क्षेत्र के गांव बाजना के पास पिछले सोमवार को बॉबी(46) पुत्र बाबू निवासी गोमत, खैर घायल हो गए थे। रविवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंपा है।
ट्रैक्टर-पीआरवी की भिड़ंत, चालक गंभीर
देहली गेट थाना क्षेत्र के पुराने मथुरा बाईपास पर शाहपुर कुतुब क्षेत्र में रविवार को पीआरवी संख्या 709 की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। घटना में पीआरवी पर तैनात पायलट संजय कांत गंभीर रूप से घायल हो गया। पायलट को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। पीआरवी पर रविवार को पायलट संजय कांत और कमांडर प्रकाश कुमार तैनात थे। दोनों गाड़ी को लेकर पुराने मथुरा बाईपास पर गश्त करने निकले थे। जैसे ही गाड़ी शाहपुर कुतुब के पास पहुंची सामने से आते आलू की बोरियों से लदे एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। चालक साइड से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी चला रहे संजय कांत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें