फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बहन की सगाई से तीन दिन पहले युवती जेवर-नकदी लेकर गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी बहन की सगाई से तीन दिन पहले एक युवती घर से जेवरात और सात लाख रुपये लेकर लापता हो गई। भाई ने रिश्तेदार पर बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घर पर जमालपुर निवासी शानू का आना-जाना था। 22 मई की रात उनकी छोटी बहन घर में सो रही थी। सुबह मां उठी तो उन्होंने देखा कि छोटी बहन घर में नहीं है। काफी तलाश के बाद पड़ोसी महिला ने बताया कि युवती को शानू के साथ जाते देखा। टोकने पर दोनों ने अलीगढ़ सामान खरीदने जाने की बात कही थी। भाई ने बताया है कि कमरे में रखे सात लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर युवती ले गई है। आशंका जताई है कि शानू उसकी बहन को अपने परिवार के सहयोग से षड्यंत्र रचकर बहलाकर ले गया है। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें