डीएस कॉलेज में तीन दिवसीय स्थापना दिवस बुधवार से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को धर्म समाज सोसाइटी अर्पण के नाम से मना रही है।
मंगलवार को सोसाइटी के सचिव राजीव अग्रवाल अनु ने पत्रकारों को बताया कि 22 फरवरी को व्योम फिल्मस प्रोडक्शन कानपुर की ओर से मंचित हिंदी नाटक दूसरा आदमी दूसरी औरत का मंचन सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि कारोबारी राजीव अग्रवाल रेमंड और उद्यमी नरेंद्र मोहन अग्रवाल होंगे। राजीव अग्रवाल रेमंड ने बताया कि 24 फरवरी अर्पण के तहत सांस्कृतिक व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक मदद मिलेगी। यह मदद राजीव अग्रवाल प्लस प्वाइंट और अल्का अग्रवाल देंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिक हार्डवेयर के प्रवीन कुमार सिंघल व ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीन मंगला होंगे। अति विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल प्रवीन कुमार होंगे। पत्रकार वार्ता में सोसाइटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक प्रो. बीना अग्रवाल, प्रो. हरीश शर्मा, प्रो. नीलम श्रीवास्वत मौजूद रहीं।
धर्म समाज सोसाइटी से संचालित संस्थाएं
धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय (स्थापना 1870)
धर्म समाज इंटर कॉलेज (स्थापना 1927)
धर्म समाज महाविद्यालय (स्थापना 1947)
धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (स्थापना 1993)
धर्म समाज कॉलेज ऑफ फार्मेसी (स्थापना 2020)
धर्म समाज कॉलेज ऑफ फार्मेसी (स्थापना 2020)