पकड़े गए आरोपियों पर थाना रोरावर, लोधा, सासनीगेट में छह-छह मुकदमे दर्ज हैं। चोरों के पास से सरिया, घटना में प्रयुक्त पाइप रिन्च व पेचकस बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
अलीगढ़ के थाना रोरावर पुलिस ने 16 दिसंबर को चोरी करते तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की सरिया व घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि रहीश अहमद उर्फ टोंटा निवासी मामूद नगर गली ठाकुर वाली गली, थाना कोतवाली नगर, इरफान उर्फ कट्टा निवासी कनवरीगंज अंसारी वाली गली थाना दहेलीगेट व आमिर उर्फ चिंटू निवासी जंगलगढ़ी चौराहा, थाना देहलीगेट को गिरफ्तार किया है। तीनों पर थाना रोरावर, लोधा, सासनीगेट में छह-छह मुकदमे दर्ज हैं। चोरों के पास से सरिया, घटना में प्रयुक्त पाइप रिन्च व पेचकस बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।