फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोदाम से प्रतिबंधित सिरप की तीन पेटियां बरामद, 349 शीशियां सीज

विज्ञापन
गोदाम में मिले सिरप की शीशियां बोरों में भरी हुईं।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
बरौली में मेडिकल स्टोर संचालक के गोदाम से प्रतिबंधित सिरप की तीन पेटियां बरामद हुई हैं। औषधि विभाग ने 349 शीशियों को सीज कर दिया है। संचालक बिल और गोदाम का लाइसेंस नहीं दिखा सके, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कस्बा बरौली निवासी देवीशरण करीब छह वर्ष से कुशवाहा मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। उनके गोदाम में प्रतिबंधित सिरप रखे होने की सूचना पर थाना प्रभारी रेखा गोस्वामी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जिला औषधि निरीक्षक दीपक लोधी को सूचना दी। औषधि निरीक्षक ने गोदाम से 353 शीशियां बरामद कीं। इनमें से चार शीशियां जांच के लिए नमूने के रूप में ली गईं, जबकि 349 को सीज कर दिया गया।
दीपक लोधी ने बताया कि संचालक सिरप की खरीद का बिल नहीं दिखा सके। गोदाम का लाइसेंस भी नहीं मिला। सिरप प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन डॉक्टर की अनुमति के बिना इसकी बिक्री नहीं की जा सकती। मामले में ड्रग एक्ट की धारा 18/27 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बिना डॉक्टर की अनुमति बिक्री पर रोक
अधिकारियों के अनुसार, जो सिरप पकड़ा गया है उसकी बिक्री डॉक्टर की अनुमति के बिना नहीं की जा सकती। औषधि विभाग ने बरामद शीशियों के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए हैं। बिल और लाइसेंस नहीं मिलने पर विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें