पकड़े गए दो अभियुक्त, एक घायल का चल रहा इलाज
- फोटो : पुलिस
छर्रा क्षेत्र में गोकशी के मामले में गोमांस समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले में अकराबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है। एक गोकश के पैर में गोली लगी है।
अकराबाद पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान आदिल, मुहीद और सुआलिन को उकावली बंबे के पुल से पिलखना की तरफ बंबे की पटरी को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है। मामले को पंजीकृत कर लिया गया है।
17 जनवरी की रात्रि में थाना अकराबाद व सर्विलांस की संयुक्त टीमें उकावली बंबे के पुल के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जिन अभियुक्तों ने 4 जनवरी को गोकशी की थी, वे अभियुक्तगण पिलखना की तरफ से पैदल आ रहे हैं। पुलिस ने पैदल आ रहे तीनों अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। उनको रोकने के लिए कहा गया तो वे नहीं रुके। एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने भी फायरिंग की।
मुठभेड़ में अभियुक्त आदिल पुत्र मेंहदी हसन निवासी पिलखना थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ के पैर में गोली लगी। साथ ही अभियुक्त मुहीद पुत्र बुन्दा खाँ निवासी पिलखना थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ व अभियुक्त सुआलिन पुत्र मुन्ना कुरैशी निवासी जलाली थाना हरदुआंगज जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे गोकशी करते हैं। 4 जनवरी को सुबह गोकशी की, जिसका मांस छर्रा क्षेत्र में बेचने के लिये भेजा। पुलिस ने लोगों को पकड़ लिया। मामले में पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।