फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गोकशी में संलिप्त तीन गोकश पुलिस मुठभेड़ में दबोचे, एक के पैर में लगी गोली, पांच भेजे जा चुके हैं जेल

Sat, 18 Jan 2025 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अकराबाद पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान आदिल, मुहीद और सुआलिन को उकावली बंबे के पुल से पिलखना की तरफ बंबे की पटरी को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए दो अभियुक्त, एक घायल का चल रहा इलाज - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छर्रा क्षेत्र में गोकशी के मामले में गोमांस समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले में अकराबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है। एक गोकश के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


अकराबाद पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान आदिल, मुहीद और सुआलिन को उकावली बंबे के पुल से पिलखना की तरफ बंबे की पटरी को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है। मामले को पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन


17 जनवरी की रात्रि में थाना अकराबाद व सर्विलांस की संयुक्त टीमें उकावली बंबे के पुल के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जिन अभियुक्तों ने 4 जनवरी को गोकशी की थी, वे अभियुक्तगण पिलखना की तरफ से पैदल आ रहे हैं। पुलिस ने पैदल आ रहे तीनों अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। उनको रोकने के लिए कहा गया तो वे नहीं रुके। एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने भी फायरिंग की।

मुठभेड़ में अभियुक्त आदिल पुत्र मेंहदी हसन निवासी पिलखना थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ के पैर में गोली लगी। साथ ही अभियुक्त मुहीद पुत्र बुन्दा खाँ निवासी पिलखना थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ व अभियुक्त सुआलिन पुत्र मुन्ना कुरैशी निवासी जलाली थाना हरदुआंगज जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे गोकशी करते हैं। 4 जनवरी को सुबह गोकशी की, जिसका मांस छर्रा क्षेत्र में बेचने के लिये भेजा। पुलिस ने लोगों को पकड़ लिया। मामले में पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

Trending Videos
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार 

  1. आदिल पुत्र मेंहदी हसन निवासी पिलखना थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ उम्र 24 वर्ष
  2. मुहीद पुत्र बुन्दा खाँ निवासी पिलखना थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ उम्र 27 वर्ष 
  3. सुआलिन पुत्र मुन्ना कुरैशी निवासी जलाली थाना हरदुआंगज जनपद अलीगढ़ उम्र 48 वर्ष 

ये हुआ बरामद
  • एक अवैध तमंचा 315 बोर
  • एक खोखा कारतूस
  • तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर
  • दो कुल्हाड़ी
  • दो छुरा
  • एक प्लास्टिक की रस्सी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें