फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में तीन और मरीजों को कोरोना की पुष्टि

Sun, 12 Apr 2020 03:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध 123 मामले जांच के लिए आए, जिनमें से तीन मामले पॉजिटिव मिले हैं। नोएडा, रामपुर और बदायूं में एक-एक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 1,527 कोरोना मामले जांच के लिए आ चुके हैं, जिनमें अब तक 70 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। नोएडा में पॉजिटिव केसों की संख्या 50 हो गई है। रामपुर और बदायूं में तीन दिन पहले ही कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले थे।

अब फिर से यहां नए मामले प्रकाश में आए हैं। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मुरादाबाद, नोएडा, आगरा, बदायूं, बुलंदशहर, मथुरा, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा आदि जिलों से कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध केस जांच के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अलीगढ़ दो स्थानों पर कोरोना संदिग्ध मामलों की जांच हो रही है। अन्य स्थानों पर आए पॉजिटिव मामलों की बात करें तो चार मामले हाथरस में, तीन बुलंदशहर, दो मथुरा में, एक आगरा में, एक मुरादाबाद में सामने आ चुका है।

रामपुर में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 6 हो गई है । इसी तरह बदायूं में कुल दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से ओपीडी भी संचालित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें