चेयरमैन राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नक्शा देखा तो इसमें नगर पंचायत की लगभग तीन बीघा जमीन गाटा संख्या 653 पर अंकित मिली। लेखपाल ने पैमाइश की, लेकिन शाम तक राजस्व टीम ये पता नहीं कर पाई कि नगर पंचायत की तीन बीघा जमीन कहां पर है।
जहराना रोड पर नगर पंचायत चंडौस की तीन बीघा सरकारी जमीन खाली पड़ी है, लेकिन मौके पर राजस्व टीम को यह पूरी भूमि ढूंढे से नहीं मिल रही है। इधर, पड़ोसी खेत के मालिक ने इस भूमि पर अपना दावा पेश कर दिया है। 16 मार्च को उसने पास की जमीन पर कब्जा करना चाहा तो आसपड़ोस के लोगों ने विरोध कर दिया। इसकी शिकायत चेयरमैन से की गई। उन्होंने एसडीएम गभाना को मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने सोमवार को इस जमीन की पैमाइश और दस्तावेजी जांच पूरी होने तक काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
17 मार्च को चेयरमैन राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नक्शा देखा तो इसमें नगर पंचायत की लगभग तीन बीघा जमीन गाटा संख्या 653 पर अंकित मिली। लेखपाल ने पैमाइश की, लेकिन शाम तक राजस्व टीम ये पता नहीं कर पाई कि नगर पंचायत की तीन बीघा जमीन कहां पर है। उधर, किसान पक्ष भी अपने खेत की जमीन को कम बता रहा है। फिलहाल राजस्व टीम ने जांच पूरी होने तक किसी प्रकार का निर्माण नहीं करने की हिदायत दी है।
अध्यक्ष डॉ. डीएस भारती ने कहा है कि नगर पंचायत की तीन बीघा जमीन नक्शे में पाई गई है, लेकिन मौके पर पूरी नहीं दिख रही है। अगर किसी ने कब्जा कर रखा होगा तो हटाया जाएगा। एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा ने कहा है राजस्व टीम ने मौके पर जांच की है। जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।