फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सवा करोड़ की धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार

Wed, 13 May 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
विज्ञापन
तालानगरी स्थित फैक्टरी संचालक संग पांच माह पूर्व हुई सवा करोड़ की धोखाखड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसएचओ हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि 17 जनवरी को दिल्ली द्वारिका सेक्टर 19 निवासी तरुण वर्मा ने तालानगरी सेक्टर एक में स्थित एवियारा इंटरनेशनल प्रालि. के अधिकृत प्रतिनिधि के तौर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


इसमें कैलाश शर्मा, विकास शर्मा व नरेंद्र शर्मा उर्फ निशांत हाल निवासी लोहारी गेट पुरानी दिल्ली पर फर्जी दस्तावेज (ई-वे बिल और बिल्टी आदि) दिखाकर स्क्रैप बेचने के नाम पर सवा करोड़ रुपये खाते में डलवाकर हड़प लेने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी कर तालानगरी पुलिस चौकी बुलाया। यहां से उन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें