फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जमीन बेचने के बहाने ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरोह बनाकर जमीन बेचने के बहाने ठगी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय के आदेश पर सोमवार दोपहर जेल भेज दिया गया है। मामले में अभी छह नामजद फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

तालानगरी क्षेत्र के कोंडरा गांव निवासी भूदेव सिंह पुत्र कुंवरसैन ने सात जून को थाने में एक करोड़ की ठगी के आरोप में नो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें एक महिला भी नामजद थी। मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह आपरेशन 420 के तहत मुखबिर की सूचना पर नगला कलार खैर रोड से आरोपी शिव कुमार पुत्र रामनिवास निवासी बांई कला छर्रा, हाल निवासी सांई उपवन कालोनी थाना बिसरख नोएडा, विजय पुत्र रामखिलाड़ी निवासी लक्ष्मीपुर बैंक कॉलोनी नगला कलार और मेवाराम पुत्र रामस्वरूप निवासी मोहरिया थाना सासनी, हाल निवासी नगला कलार थाना बन्नादेवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। मामले में अभी छह आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें