अलीगढ़ में छर्रा के गांव सिरसा निवासी किसान का गांव में ही घेर है। जहां वह अपने पशुओं को बांधता है। मंगलवार की देर रात्रि से लगातार पड़ रही बारिश के चलते गुरूवार की प्रात: घेर की दीवार अचानक गिर गई। जिसके मलबे में वहां पर बंधे तीन पशुओं की दबकर मौत हो गई।
22 अगस्त से आज 24 अगस्त तक लगातार बारिश से एक किसान के घेर की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से उसके तीन पशुओं की मौत हो गई। पशुओं की मौत के बारे में प्रशासन को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में छर्रा के गांव सिरसा निवासी हरी सिंह पुत्र रामस्वरूप का गांव में ही घेर है। जहां वह अपने पशुओं को बांधता है। मंगलवार की देर रात्रि से लगातार पड़ रही बारिश के चलते गुरूवार की प्रात: घेर की दीवार अचानक गिर गई। जिसके मलबे में वहां पर बंधे तीन पशुओं की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को इसके बारे में सूचित किया है।