बुधवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें गांवों में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव बीडीसी सदस्यों की ओर से पेश किए गए। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए महज साढ़े तीन करोड़ रुपये से सड़क, नाली निर्माण और मरम्मत आदि के कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
विकास खंड अधिकारी आदिल फैज ने बताया कि बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में दो करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से गांवों में करवाए गए कार्यों के बारे में सदन को जानकारी दी गई। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित ग्राम प्रधानों ने अपने यहां विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। बैठक में छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।