फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजौना में युवक पर फायरिंग करने में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गभाना। बिजौना गांव में अपने घेर में पशुओं का गोबर डाल रहे युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

घटना 14 नवंबर को शुरू हुई। बिजौना निवासी गौरव के खेत में गोलू की गाय घुसकर चारा खा रही थी। गौरव के अनुसार उन्होंने गाय को बांधकर रखने के लिए कहा था, जिस पर कहासुनी हुई। इसके बाद रविवार की सुबह करीब सात बजे वह अपने घेर में पशुओं का गोबर डाल रहे थे तभी गोलू,अंकित, अरुण, जयवीर, विपुल ने वहां आकर फायरिंग की। दाहिने हाथ को छूते हुए गोली निकल गई।
वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। घटना के दौरान तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो किसी ने बना लिया था जो वायरल हो गया। मामले में आरोपी गोलू ,अंकित और अरुण को पुलिस ने जिरौली रोड से गिरफ्तार कर किया। उनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद भी बरामद हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें