फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सोनू चौधरी हत्याकांड में पैरवी कर रहे बड़े भाई को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कोंडरा के चर्चित सोनू चौधरी हत्याकांड में पैरवी कर रहे सोनू के बड़े भाई देवेंद्र सिंह को धमकियां मिल रही हैं। धमकियों का आरोप हत्या में जेल गए व फरार चल रहे लोगों पर है। इस संबंध में कोर्ट के निर्देश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट कराते हुए देवेंद्र ने बताया कि उनके एक भाई राजेश की 18 अप्रैल 2015 को हत्या कर दी गई। पहले उसमें पैरवी करने से छोटे भाई सोनू को रोका गया। उस पर हमला हुआ। मगर वह बच गया। इसी क्रम में छोटे भाई सोनू उर्फ शैलेंद्र की पिछले वर्ष 25 जुलाई को गांव के बाहर कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस हत्याकांड में गांव के हेमू उर्फ हेमेंद्र, दिनेश, राया मथुरा का संजू, तालासपुर का शिवा जेल में हैं, जबकि गांव का पुष्पेन्द्र, हरदुआ का निक्की ठाकुर आदि अभी फरार हैं। देवेंद्र का आरोप है कि जेल में बंद व फरार आरोपी उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पैरवी के लिए धमकियां दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों ने दो बार नकाबपोश बदमाश भेजकर धमकी दी है कि हमारे लोगो के खिलाफ पैरवी करना बंद नहीं किया तो उसकी भी हत्या करा देंगे। परिवार में भी कोई पैरवी करने वाला नहीं रहेगा। सीओ राजीव द्विवेदी के अनुसार न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें