फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में चुनाव कार्यक्रम घोषित न होने पर कमेटी से हटने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू शिक्षक संघ का चुनाव कार्यक्रम एक हफ्ते में घोषित नहीं किया गया तो कमेटी से अलग होने की धमकी प्रो. आफताब आलम ने दी है। वह उस कमेटी का हिस्सा हैं, जो सांविधानिक तरीके से चुनाव कराने के लिए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने की गठित की है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट देने के बाद भी चुनाव को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रो. आफताब ने अपने साथियों को भेजे वर्चुअल पत्र में अपने मंतव्य और सोच को स्पष्ट किया। उन्होेंने कहा कि कमेटी ने कुलपति को 26 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सौंपी। प्रो. आफताब ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया कि चुनाव रद्द होने के बाद नए सिरे से शिक्षक संघ का चुनाव होना चाहिए, जिससे किसी तरह का कोई विवाद न पैदा हो सके।
इसके लिए 30 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित करने और दशहरा, ईद मिलादुन्नबी और सर सैयद दिवस समारोह के बाद 20 अक्तूबर को चुनाव कराने की सिफारिश की थी, लेकिन उनकी सिफारिश को मंजूरी नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदों को झटका लगा। अगर एक सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम नहीं घोषित होता है, तो कमेटी से खुद को अलग कर लेंगे। वह हमेशा शिक्षक हितों के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें