अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अध्यक्षता में खैर रोड स्थित मनकामेश्वर सेवा सदन पर हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने संगठन को विस्तार देने के लिए पदाधिकारियों से अपील की।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ महानगर में वैश्य समाज की संख्या बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले आना चाहिए। तभी वैश्य समाज राजनीति के क्षेत्र में अपनी अच्छी पहचान बना सकता है। वरिष्ठ महामंत्री संगीता वार्ष्णेय ने निर्धन कन्याओं के विवाह के आयोजन का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे व्यक्ति जो अपनी पुत्री के विवाह करने का खर्चा उठाने में असमर्थ हैं। वे अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को परिचय सम्मेलन होगा।
बैठक में जिला संरक्षक कमल गुप्ता, इं.रत्नाकर आर्य, जिला महामंत्री राकेश वार्ष्णेय, रमेश वार्ष्णेय, सुमित गुप्ता, अनिल बंसल, आरके गुप्ता, यश कुमार बाबा, संतोष वार्ष्णेय, राहुल मित्तल, डॉ. विश्वामित्र, प्रीति वार्ष्णेय, डॉ. मुकेश कुमार, प्रदीप, बाबूलाल गौड़, देवेंद्र वार्ष्णेय, नरेश सीमेंट, संजीव अग्रवाल, अंकुश मित्तल, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।