फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी, शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मुकदमे

Tue, 04 Aug 2026 02:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक व्यक्ति ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में मामला दर्ज हुआ। सोशल मीडिया पर धमकी से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट पुलिस ने फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में  कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


3 अगस्त को एक व्यक्ति ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में थाना सासनी गेट में केस पंजीकृत किया गया था। सोशल मीडिया पर धमकी से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की।

थाना सासनी गेट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से सासनी गेट क्षेत्र से ही आरोपी यश उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सासनी गेट का हिस्ट्रीशीटर विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त यश उर्फ कान्हा शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने संबंधी वायरल ऑडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए तहरीर प्राप्त की गई और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।-संजीव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें