फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया न देने पर घर से निकालने की मिली धमकी, डीएम ने दी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला को रेडक्रास सोसाइटी से पांच हजार रुपये का चेक दिया है। साथ में राशन कार्ड और राशन सामग्री भी उपलब्ध करायी। सीएमओ को बीमार पति का इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम जनता दर्शन के तहत पीड़ा लेकर पहुंचे लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इसी बीच सासनीगेट के सराय हरनारायण की रहने वाली संध्या उर्फ रेखा चार साल के बेटे धैर्य के साथ पहुंची। संध्या ने बताया कि मजदूरी करने वाले पति वीरू कुशवाह बीमारी से पीड़ित है। इलाज में जो भी जमा- पूंजी थी वह सब खर्च हो गई है। कर्जे तक की नौबत आ गई है। परिवार भुखमरी की कगार पर है। मकान मालिक ने दो महीने का किराया न देने पर उन्हें घर से निकाल देने की धमकी दी है। ऐसे में अब वह मुश्किल में है। इसी के बाद डीएम ने रेडक्रास सोसायटी से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिलाया। उधर, समाजसेवी संदीप सक्सेना ने डीएम से मिलकर एक मंदिर की पुजारिन के गरीब और बीमार होने पर उसके इलाज की मांग रखी। डीएम ने सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी को वृद्ध पुजारिन शकुंतला को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराने के साथ ही रोगी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें