टप्पल के सैनी कॉलोनी निवासी विजय शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर धारदार हथियारों और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। 14 नवंबर की दोपहर 12 बजे की घटना में 18 नवंबर को तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार घटना वाले दिन दोपहर के समय एक कार से चार आरोपी उनके घर पहुंचे। आते ही जान से मारने की धमकी देने लगे। रंजीत नामक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। पीड़ित के अनुसार पीपली गांव निवासी भूरा भी उस समय उनके घर पर मौजूद थे। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।