फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरा बढ़ा रहा भोले के भक्तों पर खतरा

Mon, 10 Jul 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
अचलताल और उसके आसपास व्यवस्‍थाओं का जायजा लेते नगर आयुक्त। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्रावण मास में गंगा जल से भोले नाथ का अभिषेक करने वाले कांवडि़यों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब पड़ी रामघाट रोड पर उन्हें अंधेरे में पूरा सफर करना पड़ेगा। जबकि खुफिया एंजेसियां आतंकी हमले की आशंका जता चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन ने रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेसियों ने श्रावण मास में अलीगढ़ में आतंकी हमले की आशंका जाहिर की है। उसने स्पष्ट किया है हमला स्लीपर सैल के माध्यम से भी हो सकता है। यह लोग भीड़ में घुसकर वारदात कर सकते हैं। पुलिस ने इस इनपुट पर अपनी व्यवस्थाएं चौकस कर ली हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। पूरे रामघाट रोड पर कहीं भी रोशनी नहीं है। अंधेरे में ही कांवडि़यों को यात्रा पूरी करनी पड़ी। यह तो पहला सोमवार है, तो कांवडि़यों ने अपनी यात्रा पूरी कर ली, लेकिन आगे के सोमवार तक यदि रोशनी की व्यवस्था नहीं हुई तो आईबी के इनपुट के बाद भी प्रशासन का सुस्त रवैया किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन

  आज सुबह से भोले नाथ का जलाभिषेक
आज 10 जुलाई को श्रावण मास का पहला सोमवार है। वैसे तो श्रावण के प्रत्येक सोमवार का महत्व है, लेकिन पहले और आखिरी  सोमवार का विशेष महत्व होता है। मंदिरों की प्रबंधन कमेटियों ने भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर बैरीकेटिंग की व्यवस्था की है। श्री खेरेश्वर, अचलेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में जलाभिषेक की   विशेष मान्यता को देखते हुए पुलिस फोर्स की भी व्यवस्था गई है। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन ने स्वयं  सेवक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाएं हैं। 

श्रद्धा से व्रत रखने पर होगी मनोकामना पूरी
 श्री गुरू ज्योतिषशोध संस्थान के अध्यक्ष पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि 1997 के बाद पहली बार संयोग बना है कि सोमवार से ही श्रावण मास की शुरुआत और अंत होगा। सात अगस्त को रक्षाबंधन भी सोमवार को है। इस बार सोमवार को व्रत रखने वालों को कारोबार में टेंशन, विवाह में रुकावट या संतान प्राप्ति अवश्य होगी। पूजा की विधि बताते हुए कहा कि शिवलिंग को शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक कराए। उनका शृंगार करें। इत्र एवं भोग लगाएं। जल, दूध, वेलपत्र, भांग, धतूरा एवं ऋतु फल चढ़ाएं।

नगर आयुक्त ने किया  मंदिरों का निरीक्षण
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने महानगर के अचलेश्वर मंदिर, गिरिराज मंदिर, अचल रोड,  जयगंज नौरंगाबाद, टीका राम मंदिर, जय गंज रोड, सासनी गेट आगरा रोड, गांधी पार्क दैवी मंदिर, मसूदाबाद रोड आदि क्षेत्रों में स्थित मंदिरों पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से कराने के निर्देश दिए। बताया कि अचल सरोवर में जल स्तर बढ़ गया है। उन्होंने आचार्य महंत कौशल से भी मुलाकात की। इस दौरान महाप्रबंधक जल संस्थान शैलेंद्र पाठक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कुलदीप कुमार, धर्मवीर सिंह एहसनरब मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें