फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुख्य डाकघर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे तक चली जांच

Wed, 18 Mar 2026 10:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई डाकघर मुख्यालयों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। इस ई-मेल का संदेश प्रदेश के सभी डाकघर मुख्यालयों को व्हाट्सएप के जरिये भेजा गया।
विज्ञापन
तस्वीर महल स्थित मुख्य डाक घर पर बम की सूचना पर जांच करती डॉग स्क्वायड व पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कई मुख्य डाकघर मुख्यालयों को 18 मार्च को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरे संदेश के बाद यहां तस्वीर महल चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में सघन चेकिंग कराई गई। डेढ़ घंटे तक चले तलाशी व चेकिंग अभियान के बाद कुछ नहीं मिला। इस दौरान डाकघर के अंदर व बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डाकघर अधिकारियों ने इसे रुटीन जांच करार दिया है।

विज्ञापन


18 मार्च सुबह करीब 11 बजे प्रदेश मुख्यालय स्तर पर अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई डाकघर मुख्यालयों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। इस ई-मेल का संदेश प्रदेश के सभी डाकघर मुख्यालयों को व्हाट्सएप के जरिये भेजा गया। इसी सूचना पर शाम चार बजे के बाद सीओ तृतीय सर्वम सिंह की अगुवाई में इलाका पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता डाकघर पहुंच गया। जहां एक एक कमरा खाली कराकर करीब छह बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक चली तलाशी व चेकिंग में कुछ नहीं मिला। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार डाक विभाग को प्रदेश स्तर पर धमकी भरा संदेश मिला था। इसी सूचना पर चेकिंग कराई गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं सीनियर पोस्टमास्टर विनय कुमार वार्ष्णेय ने इसे रुटीन चेकिंग करार दिया। किसी धमकी भरे संदेश की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पिछले दिनों दीवानी को मिली थी धमकी
इससे पहले अलीगढ़ सहित प्रदेश की कई कचहरियों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उसे लेकर 16 फरवरी को यहां सघन चेकिंग कराई गई थी। उस समय भी कुछ नहीं मिला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें