जिले में भारी मात्रा में यूरिया बिक्री में गड़बड़ी सामने आई है। हजारों मीट्रिक टन यूरिया खाद-बीज विक्रेताओं ने फेक आईडी पर बेच दिया। केंद्र सरकार की ओर से हुई मॉनिटरिंग में इसका खुलासा हुआ है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने 19 दुकानदारों को नोटिस जारी कर उन्हें पांच दिन के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में भी खलबली मच गई है।
जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि यूरिया बिक्री किसान से आधार कार्ड लेकर पीओएस मशीन के माध्यम से किए जाने का नियम है। मगर, इन दुकानदारों ने एक-एक आधार कार्ड (आईडी) पर सैकड़ों मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री कर दी है। साफ है कि इन लोगों ने यूरिया की कुछ किसानों के आधार कार्ड पर बिक्री दर्शाकर बिना आधार कार्ड लिए अन्य किसानों को उसको बेचा है। इसके पीछे इनकी कमीशनखोरी का एक बड़ा खेल है। सभी 19 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इनको पांच दिन का समय जवाब दाखिल करने को दिया गया है।
नोटिस पाने वाले दुकानदार फेक आईडी पर बिक्री
बजरंगबली खाद भंडार, गोंडा 377.09
राघव खाद भंडार, जिरौली धूम सिंह 351.517
आपंका कृषि सेवा केंद्र, नरौना-12 149.84
आईएफएफडीसी रायपुर दलपतपुर 93.71
वार्ष्णेय खाद भंडार एंड पशु आहार, छर्रा 61.915
बजरंग कृषि रक्षा केंद्र, नानऊ पुल 59.47
शिव ट्रेडिंग को. छर्रा 45.79
पुुनीत ट्रेडर्स, बरौठा 45.5
राहुल खाद भंडार. जिरौली आलमपुर 43.851
पाठक खाद भंडार, हरदोई 40.905
बघेल खाद भंडार, चंदौखा 37.675
झिलमिल कृषि रक्षा केंद्र, बढौला 33.02
आईएफएफडीसी पनहेरा 32.115
अमित खाद भंडार, हस्तपुर 31.575
विवेक खाद भंडार, वीरपुरा 21.61
रजत ट्रेडिंग कंपनी, दादों 20.27
अपना बीज भंडार, अतरौली 18.48
भवानी खाद भंडार, कल्याणपुर खेड़ा 15.685
चौधरी खाद भंडार, अतरौली 15.58
(नोट- यूरिया की बिक्री मीट्रिक टन में है)