फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में तहबाजारी का ठेका इस बार 1.63 करोड़ में उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की नुमाइश यानी राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में तहबाजारी का ठेका इस बार 1.63 करोड़ में उठाया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले इस साल 10 लाख रुपये अधिक है। उधर, बिजली के ठेके की तारीख को तकनीकी कारणों से आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सालाना जलसे का आयोजन 29 जनवरी से 23 फरवरी तक करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासन का मकसद है कि निकाय चुनाव की अधिसूचना से पहले ही सभी टेंडर एवं अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली जाएं। इस क्रम में सोमवार दोपहर एडीएम प्रशासन डीपी पाल एवं तहसीलदार कोल डॉ. गजेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में ठेके आवंटित हुए।
सबसे पहले तहबाजारी का ठेका हुआ। इसमें कुल तीन ठेकेदार सामने आए। प्रशासन ने पिछले साल के हिसाब से 1.53 करोड़ से ठेके की शुरुआत की। दो- तीन बोली में दो अन्य ठेकेदार पीछे हट गए। 1.63 करोड़ की बोली लगाने वाले गाजियाबाद के अरविंद जैन के नाम यह ठेका छूटा।
विज्ञापन

बिजली के ठेके की प्रक्रिया शुरू हुई, किंतु टेंडर में तकनीकी कारणों के चलते इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। तहसीलदार कोल डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अब मंगलवार को लाल ताल, साइकिल स्टैंड, कोहिनूर एवं कृष्णांजलि साउंड का ठेका होगा। यहां एसीएम प्रथम संजय मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, नुमाइश बाबू अर्पित शर्मा, हेमंत जैन, समिति के सदस्य विष्णु कुमार बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें