फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इस बार अयोध्या में होगा हिंदू गौरव दिवस

Sun, 20 Jul 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस बार 21 अगस्त को अयोध्या में हिंदू गौरव दिवस पर कार्यक्रम होगा। इसके लिए लखनऊ में राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास पर पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने विधायकों भाजपा नेताओं व अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ में सम्मानित लोगों के साथ संवाद और विचार-विमर्श सहित सभी के सुझावों पर सामूहिक निर्णय लिया गया कि बाबूजी की चौथी पुण्यतिथि पर होने वाला हिंदू गौरव दिवस इस बार अयोध्या की पुण्यभूमि पर मनाया जाए। यह आयोजन केवल एक स्मृति नहीं, बल्कि बाबूजी के विचारों, उनके संकल्पों और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा को नमन करने का सामूहिक संकल्प होगा।
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण जैसे निर्णय में बाबूजी की अग्रणी भूमिका आज भी हर सनातनी के हृदय में अमिट है। आयोजन की तैयारी के लिए गहन चर्चा हुई और भावी दिशा तय की गई। बाबूजी को समर्पित यह दिन, संस्कृति, राष्ट्र और गौरव का अवसर बनेगा।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई बैठक में पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत, प्रवक्तानंद महाराज, विधायक छोटेलाल वर्मा, कैलाश राजपूत, वीरेंद्र लोधी, देवेंद्र राजपूत, हरिओम वर्मा जी, सीपी सिंह, जवाहर सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह लोधी, पप्पू लोधी, भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, अभालोरा कल्याण महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, मैनपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें