फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सामूहिक दुष्कर्म के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही भेजे जा चुके जेल

Fri, 21 Jun 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक गांव की महिला ने पिछले दिनों पिसावा के धर्मेंद्र व बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर थाने के गांव नेगपुर के योगेश उर्फ तेजू तथा लाल सिंह उर्फ लाला पर दीवार फांदकर घर में आने के बाद मारपीट करने, तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
तीसरा आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गांव में बीते दिनों घर में सो रही महिला के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 20 जून को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन

एक गांव की महिला ने पिछले दिनों पिसावा के धर्मेंद्र व बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर थाने के गांव नेगपुर के योगेश उर्फ तेजू तथा लाल सिंह उर्फ लाला पर दीवार फांदकर घर में आने के बाद मारपीट करने, तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

डाक्टरी परीक्षण व महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म करने के प्रयास को सामूहिक दुष्कर्म की धारा में तरमीम करते हुए आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई। गठित टीम में थानाध्यक्ष रोहित राठी सहित अन्य स्टाफ शामिल हुआ। मुखबिर की सूचना पर पिसावा के धर्मेंद्र को गांव विक्रमगंज की पुलिया के समीप से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय भेजा गया है। पुलिस घटना के दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें