फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तीन दुकान व स्कूल का तोड़ा ताला, नकदी व सामान ले गए चोर

Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर बेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, बरमा, दो हजार रुपये और बीड़ी व गुटखा सहित अन्य सामान चुरा लिया। पास ही में गांव बिहारीपुर निवासी राजबहादुर पुत्र रामजीत सिंह की दुकान का ताला तोड़ा। यहां से दो मशीन, चार स्पीकर, एक मिक्चर, एक बॉक्स, चार लाइट चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कटी हुई दीवार को देखता दुकानदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव बिहारीपुर मोड़ पर तीन दुकानों और एक स्कूल से चोरी हो गई। सभी ने अपने चोरी की तहरीर थाने में दी है। गांव मृगोला निवासी मूलचंद्र पुत्र मेघ सिंह की वेल्डिंग की दुकान है। रविवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गये।

विज्ञापन

रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर बेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, बरमा, दो हजार रुपये और बीड़ी व गुटखा सहित अन्य सामान चुरा लिया। पास ही में गांव बिहारीपुर निवासी राजबहादुर पुत्र रामजीत सिंह की दुकान का ताला तोड़ा। यहां से दो मशीन, चार स्पीकर, एक मिक्चर, एक बॉक्स, चार लाइट चोरी कर ले गए।

इसके बाद गेंदालाल पुत्र रोहन सिंह की परचून की दुकान से कपड़ा, दो हजार रुपये, बीड़ी गुटखा चोरी कर ले गए। कुछ दूरी पर सीवीएस कॉन्वेंट स्कूल का ताला तोड़ कर जेनरेटर का ऑल्टनेटर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह को जब तीनों दुकानदारों ने दुकान खोली व स्कूल खुला तो ताले व दीवार कटी देख दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें