फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धोखाधड़ी कर खातों में डलवाए 95 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित ने अलीगढ़ के साइबर क्राइम अधिकारी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव जलालपुर के एक युवक के खाते से धोखाधड़ी कर 95 हजार रुपये दूसरे खातों में भेज दिए गए। पीड़ित ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित संदीप राठी के अनुसार उनका खाता पिसावा के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है।

विज्ञापन


बीती 16 अप्रैल को उनके खाते से तीस हजार रुपये एक अन्य खाते में डलवा दिए गए और पांच हजार रुपये एक अन्य खाते में डलवाए गए। इसकी सूचना साइबर क्राइम सेल को दे दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 30 अप्रैल को 60 हजार रुपये दो बार में एक अन्य खाते में डलवा लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि एक गैंग है, जो धोखाधड़ी करता है।

जिसके चलते पीड़ित के खाते से 95 हजार रुपये तीन खातों में डलवाए गए हैं। पीड़ित ने अलीगढ़ के साइबर क्राइम अधिकारी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें