गांव पलसेड़ा में किसानों के नलकूपों से चोर केबिल काटकर ले गए हैं।
किसान रघुराज सिंह, कलुआ सिंह, टीकम सिंह, तेजवीर सिंह व लेखराज सिंह के अनुसार रात के समय बिजली न होने पर वह लोग घर चले जाते हैं। रात में चोर नलकूपों की केबिल काटकर ले गए हैं। दस दिन पहले भी कुछ नलकूपों से चोर केबिल काटकर ले गए थे।