फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मजदूरी मांगने पर पीटा, जांच

Thu, 04 Jul 2024 06:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नहल निवासी देवराज प्रजापति ने बताया कि डुकरिया वाली प्याऊ के निकट एक ईंट भट्ठे पर वह मजदूरी कर रहे थे। 30 जून को ईंट भट्ठा बंद होने पर मजदूरी मिलने की बात कही गई। 26 जून को बारिश होने पर ईंट भराई का काम बंद हो गया। इसके बाद हिसाब ईंट भट्ठा मालिक ने गलत हिसाब लिखाकर मजदूरी देने से मना कर दिया। जब उन्होंने रुपये देने पर जोर दिया तो बंधक बनाकर उन्हें पीटा गया। उनकी शिकायत पर उप श्रमायुक्त सियाराम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष चंद को तत्काल एसडीएम से संपर्क कर स्थलीय जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं ईंट भट्ठा संचालक का कहना है कि देवराज झूठ बोल रहा है। उस पर उनके ही रुपये निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें