फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परिवार शादी में, चोरों ने खंगाल दिए दो घर, 5.20 लाख नकद और चार लाख के जेवर ले गए

Tue, 21 Apr 2026 11:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चोरों ने घर में कोई भी व्यक्ति न होने का पूरा फायदा उठाया और आराम से घटना को अंजाम दिया, इसके बाद निकल गए। परिवार जब शादी से वापस आया तो इसका पता चला।
विज्ञापन
गांव मढ़ापिथू में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव मढ़ापिथू में 20 अप्रैल देर रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ कर 5.20 रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। पीड़ित के परिवार में शादी थी। इसलिए वह और उनके ताऊ का परिवार शादी में कूपा रोड गए थे। 21 अप्रैल सुबह वापस आने पर उनको चोरी का पता चला। पुलिस ने आस-पास के लोगों के अलावा परिजनों से भी घटना की जानकारी की है। 

विज्ञापन


गांव मिढ़ापिथू निवासी मनोज कुमार की बहन स्वाति की शादी सोमवार रात सादाबाद के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में थी। मनोज ने बताया कि वह एवं उनके ताऊ करन सिंह का पूरा परिवार रात करीब आठ बजे घरों पर ताला लगाकर शादी में चले गए। रिश्तेदार एवं पड़ोसी भी शादी में गए थे। 

इसी दौरान रात को चोरों ने उनके एवं ताऊ के घर के दरवाजे पर लगे ताले तोड़ दिए। घरों में घुस गए और दोनों घरों को खंगाल लिया। ताऊ के घर की अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात ले गए। इसके साथ ही मनोज के घर से पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए हैं। दोनों घरों से लगभग 5.20 लाख रुपये नकद और चार लाख के जेवर चोरी हुए हैं। 
विज्ञापन


चोरों ने घर में कोई भी व्यक्ति न होने का पूरा फायदा उठाया और आराम से घटना को अंजाम दिया, इसके बाद निकल गए। परिवार जब शादी से वापस आया तो इसका पता चला। महिलाएं रोने लगीं। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी को कहना है कि चोरी का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें