फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सोता रहा परिवार घर खंगाल ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पडा सेफ में सामान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी के वक्त परिवार के सदस्य घर में दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार रात करीब एक बजे वह परिवार के साथ घर में सो गए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जागने पर कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, सात अंगूठियां, दो सोने की जंजीर, दो पेंडल, दो जोड़ी झुमकी, टॉक्स, ओम टीका, बेसर तथा चांदी की पांच जोड़ी पायल, चार करधनी, खड़ुआ, चांद-सूरज सहित अन्य आभूषण गायब हैं। उन्होंने बताया है कि इसके अलावा अलमारी में रखे एक लाख 15 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें