फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टाॅवर से बैटरी चुराने वाले दबोचे

Tue, 29 Dec 2015 01:57 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टॉवरों से बैटरियां चुराने वाले बदमाश सोमवार को अकराबाद क्षेत्र के गांव जसरथपुर के ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने उन्हें जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से कार और आठ बैटरियाें को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


थाना विजयगढ़ के गांव नगला बरी निवासी मनोज गांव रोहिना सिंहपुर के पास लगे मोबाइल टॉवर पर टेक्नीशियन है। वह सोमवार को किसी काम से अलीगढ़ गया हुआ था। उसे कंपनी की तरफ से फोन आया कि उसके सर्किल की साइट डाउन पड़ी है। वह साथी को लेकर तत्काल टॉवर पर पहुंचा। उसने देखा कि साइट पर लगी दोनों बैटरियां गायब थीं।

उसने ग्रामीणों से जानकारी की तो मालूम हुआ कि तीन लोग लाल रंग के बैगरआर कार से टॉवर पर आए थे और खुद को कंपनी का कर्मचारी बता रहे थे। यह सुनते ही मनोज ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। वह ग्रामीणों को साथ लेकर कार की तलाश में जीटी रोड पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन


जसरथपुर के पास उसने कार को अकराबाद की ओर जाते हुए देखा। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पहले एक रोडवेज बस को रुकवाया और उसे रोड पर तिरछा खड़ा करा दिया। खुद को घिरता देख एक बदमाश तो कार छोड़कर भाग गया जबकि दो ग्रामीणाें के हत्थे चढ़ गए। उन्हें जमकर पीटा गया।

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। उनकी कार से आठ बैटरियां बरामद की। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जावेद पुत्र जाहिद, नाजिम पुत्र चांद मियां निवासी जामई जिला मेरठ बताए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें