फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliagrh News: सीओ कार्यालय के पास चोरों ने तोड़ा दुकान का शटर, लाखों का सामान चोरी

Tue, 14 Nov 2023 11:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पनैठी स्थित सीओ बरला कार्यालय से कुछ ही दूरी पर वह एक किराए की दुकान में न्यू कृष्णा कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल एवं पार्ट की दुकान चलाते हैं। रोज की भांति सोमवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ बरला सर्जना सिंह मौका मुआयना करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनैठी स्थिति पुलिस क्षेत्राधिकारी बरला कार्यालय के निकट 13 नवंबर की रात अज्ञात चोर एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया है।पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


गांव नगला पतेल निवासी गौरव कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि पनैठी स्थित सीओ बरला कार्यालय से कुछ ही दूरी पर वह एक किराए की दुकान में न्यू कृष्णा कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल एवं पार्ट की दुकान चलाते हैं। रोज की भांति सोमवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया। वहां रखे कीमती मोबाइलों के साथ अन्य सामान चोरी कर लिया। उसने पुलिस को सूचना दी। 

घटना की सूचना पर सीओ सर्जना सिंह के साथ थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित दुकानदार से मामले की जानकारी करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें