फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पार कर रही बच्ची को बाइक टक्कर मारी, मौत, मां के साथ ननिहाल जा रही थी बच्ची

Tue, 14 Nov 2023 11:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुरभि पत्नी विष्णु शर्मा 14 नवबंर को अपनी आठ वर्षीय बेटी अनुष्का के साथ भैयादूज का त्योहार मनाने अपने मायके थाना अकराबाद के गांव बहादुरपुर जा रही थी। करीब साढ़े तीन बजे मां बेटी पनैठी गंगीरी मार्ग पर गांव शाहगढ़ में बस से उतर कर गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहीं थीं।  इसी दौरान एक बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक बच्ची अनुष्का - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ केअकराबाद थाना क्षेत्र में पनैठी गंगीरी मार्ग स्थित गांव शाहगढ़ पर 14 नवंबर की शाम अपनी मां के साथ सड़क पार कर रही एक बच्ची को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन




थाना इगलास के गांव कनैटपुर निवासी सुरभि पत्नी विष्णु शर्मा मंगलवार को अपनी आठ वर्षीय बेटी अनुष्का के साथ भैयादूज का त्योहार मनाने अपने मायके थाना अकराबाद के गांव बहादुरपुर जा रही थी। करीब साढ़े तीन बजे मां बेटी पनैठी गंगीरी मार्ग पर गांव शाहगढ़ में बस से उतर कर गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी दौरान एक बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को गंभीर हालत में तत्काल अपनी पुलिस जीप में बैठाकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने 8 वर्षीय बच्ची अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक बच्ची के नाना गिरीश शर्मा पुत्र जंगवीर शर्मा निवासी बहादुरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर उक्त बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें