फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गाय का शव दफनाने के लिए खोद रहे थे गड्ढा, निकले चांदी के सिक्के

Fri, 08 Nov 2024 03:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गाय के शव को दफनाने के लिए वह गांव के लोग खाली प्लाट में गड्ढा खोदवा रहे थे।खोदाई के दौरान मिट्टी में दबे कुछ चांदी के सिक्के दिखाई दिए। तभी वहां पर मौजूद गांव के कुछ बच्चे उन सिक्कों को लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
खुदाई में मिले चांदी के सिक्के - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव दरियापुर में 7 नवंबर को गाय के शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोदते समय चांदी के सिक्के निकल आए। बताते हैं कि करीब 40 से 50 चांदी के सिक्के निकले हैं। इन सिक्कों को लेकर वहां मौजूद बच्चे इधर-उधर भाग निकले।

विज्ञापन


गांव के अभिषेक पचौरी ने बताया कि 6 नवंबर की रात गांव में एक निराश्रित गाय की मौत हो गई थी। उसी गाय के शव को दफनाने के लिए वह गांव के ही देवेंद्र बघेल, राहुल शर्मा, मुकेश शर्मा, रघुवीर शर्मा के साथ देवेंद्र बघेल के खाली प्लाट में गड्ढा खोदवा रहे थे।

खोदाई के दौरान मिट्टी में दबे कुछ चांदी के सिक्के दिखाई दिए। तभी वहां पर मौजूद गांव के कुछ बच्चे उन सिक्कों को लेकर भागने लगे। इनमें से कुछ सिक्के देवेंद्र बघेल के पास मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें