फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 की तरह राम मंदिर निर्माण में भी कोई बाधा नहीं आएगी : राजू भैया

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि अनुच्छेद 370 एवं 35 ए की तरह राम मंदिर निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन

राजू भैया सोमवार को मैरिस रोड स्थित अपने आवास राज पैलेस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
सब साक्ष्य मंदिर के पक्ष में मिल रहे हैं। नवंबर-दिसंबर तक फैसला हमारे पक्ष में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को मंदिर के मुद्दे को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सवाल है। कोर्ट में फैसला आने के बाद मुझे विश्वास है कि सर्वसम्मति से सहमति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह पुन: भाजपा में आए हैं। वह साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि करीब 6-7 साल बाद वह अयोध्या जाएंगे। हालांकि अभी कार्यक्रम तय नहीं है। अयोध्या जाने के पहले अलीगढ़ आएंगे। जल्द ही वह दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाएं लोगों के काम आई हैं। जिन लोगों ने कभी भाजपा को वोट नहीं दिया, उन्होंने भी इस बार दिया है। मुस्लिम समाज ने भी भाजपा को वोट दिया है। निकट भविष्य में जो भी चुनाव होंगे, उसमें भाजपा की जीत होगी। जनता के पास भाजपा के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। 2014 में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 60 साल कांग्रेस को दिए हैं, 60 महीने दे दो। उन्होंने सिद्ध कर दिया कि जो 60 साल में नहीं हुआ, वह 60 महीने में हुआ है। हिंदुस्तान में राम राज्य की परिकल्पना साकार होती दिख रही है। ठाकुर श्यौराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चौधरी देवराज सिंह, सुमित शिब्बू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें