नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अब भोजनावकाश (लंच) के नाम पर दफ्तर से घंटो गायब नहीं रहेंगे। शासन के निर्देश के बाद नगर आयुक्त गौरांग राठी ने भोजनावकाश के लिए दोपहर दो से ढाई बजे के बीच समय निर्धारित कर दिया है। इसके साथ ही नागरिकों के साथ शिष्टाचार से पेश आने एवं मृदु व्यवहार करने का निर्देश दिया है।
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि में ही लंच करें, ताकि सेवा भवन में आने वाले नागरिकों को इधर-उधर भटकना न पड़े। अपने-अपने विभागों एवं पटल पर समय से पहुंचने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप जनहित योजनाओं का क्रियान्वयन कराने का प्रयास करेंगे।