फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दावत का न्यौता था, जाने की पूरी तैयारी थी, लेकिन सीएम थे वहां, इसलिए नजरबंद रहे

Mon, 08 Dec 2025 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को अलीगढ़ आने पर क्षेत्र के प्रमुख किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजरबंद रखा। इनमें से कुछ किसान नेता ऐसे थे जिन्हें बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने बेटे के तिलक समारोह में आमंत्रित किया था। वह कार्यक्रम में जाने के लिए सुबह से तैयारी में थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर उन्हें उनके घरों पर ही रोके रहे।
विज्ञापन


दरअसल ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर गांव उसरह में 280 दिन से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इस धरने को प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अनुज सरपंच, जिला प्रभारी चौधरी कुलदीप सिंह उर्फ भोली, मंडल महासचिव नरेंद्र सिंह उर्फ बंटी भी समर्थन दे रहे हैं।

इन किसान नेताओं ने बताया कि बरौली विधायक ने अपने बेटे के तिलक समारोह में उन्हें आमंत्रित किया था। वह छेरत फार्म हाउस में आयोजित समारोह में

जाने की तैयारी में थे। अचानक पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें घर पर ही नजरबंद रखा। इसे सरकार की दमनकारी नीति बताते हुए इन किसान नेताओं ने कहा कि आज उनका मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने अथवा प्रदर्शन जैसा कोई इरादा नहीं था। इसके बावजूद मांगलिक और सामाजिक कार्याें में भी इस तरह रोका जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें