फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में गेहूं खरीद की धनराशि और बारदाना की कमी नहीं 

Fri, 22 May 2020 08:25 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा है कि गेहूं खरीद के लिए धनराशि या बारदाना की मंडल में कोई कमी नहीं है। किसान शासन से निर्धारित मूल्य से कम में अपना गेहूं न बेचें। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 259900 मीट्रिक टन के सापेक्ष विभिन्न संस्थाओं के क्रय केंद्रों द्वारा 30184 किसानों से 129092.32 मीट्रिक टन गेहूं अब तक खरीदा है। जो लक्ष्य का लगभग 50 फीसदी है। 
विज्ञापन



 हर जनपद में खरीद जोरों पर है। किसानों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का भी अक्षरश पालन हो रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह गेहूं खरीद के उपरांत निर्धारित अवधि में किसान के खातों में गेहूं का क्रय मूल्य अवश्य हस्तांतरित करवा दें। सभी एसडीएम को भी जिलाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है कि वह सत्यापन प्रक्रिया में देरी न करें।


उन्होंने  किसानों को आश्वस्त किया कि वह अधिक से अधिक गेहूं क्रय केंद्रों तक ले जाएं। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल पर 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। आरएफसी अशोक कुमार पाल ने बताया कि किसान विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण कराएं। 20 रुपये प्रति क्विंटल उतराई व छनाई मद में श्रमिकों को नकद दिया जाना है।
विज्ञापन



असुविधा पर किसान संभागीय खाद्य नियंत्रक 0571-2510480, जिला  खाद्य विपणन अधिकारी अलीगढ़ 0571-2512824, जिला खाद्य विपणन अधिकारी  एटा 9557643628, 05742-238735, जिला खाद्य विपणन अधिकारी हाथरस 8868808133, 9870674194 एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी कासगंज 9627735799, 05744-247007 को संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें