फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मजार का रिकॉर्ड नहीं

विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल के वार्ड 7 के पीछे स्थित मजार । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वार्ड नंबर 7 के पीछे बनी मजार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मजार कब, कैसे और किसने बनवाई? इस विषय में आरटीआई में सवाल पूछा गया। इस पर सीएमएस की ओर से जवाब दिया गया है कि इसका कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इसकी वैधता को लेकर भी सटीक जानकारी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

सासनी गेट लोधी विहार के युवक नीरज भारद्वाज द्वारा पिछले दिनों जिला अस्पताल सीएमएस को आरटीआई भेजकर इस मजार को लेकर सवाल पूछे गए। इस पर सीएमएस ने बिंदुवार जवाब दिया है। कहा है कि अस्पताल एक धर्मनिरपेक्ष जगह होती है। जहां सभी धर्म के लोग आते हैं और सभी का समान उपचार होता है। रहा सवाल इस मजार का तो इसके निर्माण या वैधता के संबंध में कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। इस जवाब पर नीरज भारद्वाज की टिप्पणी है कि फिर यहां यह किसने और कब बनाई? कौन बता पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें