अक्सर वाहन चालक वाहन में हवा भरवाने के मामले में गंभीर नहीं होते। लेकिन जान लें कि अगर टायरों में सही दबाव के साथ हवा रखी जाए तो न सिर्फ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है बल्कि सुरक्षित यात्रा का आनंद और अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी की जा सकती है।
विदा लेती सर्दी के बाद आ रहे गर्मी के मौसम में एक्सप्रेस वे पर टायर फटने की घटनाएं अधिक होती हैं। नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में ऐसे ऐसे टायरों की बात अब की जा रही है जो टायर में गति के कारण हुई हीट को इलेक्ट्रिक पॉवर में में बदल दें। इस ऊर्जा का उपयोग वाहन की बैटरी आदि के चार्ज करने में किया जा सकता है।
ऑटोमोबाइल्स के विशेषज्ञ नारायण सरीन कहते हैं कि यह भी सोचने का विषय है कि आखिर सबसे आधुनिक सड़कों पर ही हादसे क्यों हो रहे हैं? और हादसों का तरीका भी केवल एक ही वो भी मात्र टायर फ टना, ऐसा कौन सी कीलें बिछा दीं सड़क पर हाइवे बनाने वालों ने कि सबके टायर ही फटते हैं।