फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ से इगलास होते हुए राया तक रेलवे लाइन बिछाने का है मुद्दा

विज्ञापन
इगलास में फूल सिंह चाय वाले पर चुनावी चाय की चर्चा करते स्थानीय लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इगलास क्षेत्र में जनता के बीच चुनावी मुद्दा रेलवे लाइन बना हुआ है। फूल सिंह चाय वाले पर शुक्रवार को आयोजित चुनावी चाय में स्थानीय लोगों ने कहा कि अलीगढ़ से इगलास होते हुए राया तक रेलवे लाइन बिछनी चाहिए। इगलास उप मंडी को मंडी का दर्जा और मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात चाहिए। अगर प्रत्याशियों ने इन मुद्दों को अपने एजेंडे में शामिल नहीं किया तो नोटा का बटन दबाने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

हिरनौटी निवासी सत्यपाल सिंह फौजदार ने कहा कि इगलास क्षेत्र रेलवे लाइन से कटा हुआ है। अगर अलीगढ़ से इगलास होते हुए रेलवे लाइन राया तक बिछ जाए तो हजारों को लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लोग आसपास के जनपदों में सुगम रेलवे यातायात से आ जा सकेंगे। वहीं इससे कई रोजगार अन्य जनपदों से भी जुड़ जाएंगे। गहलऊ निवासी सचिन शर्मा व विष्णु शर्मा ने कहा कि चौराहे पर जाम की समस्या रहती है। अगर इसका निदान हो जाए तो लोगों के बर्बाद होने वाला घंटों का समय बच सकेगा। इगलास के हॉस्पिटल रोड निवासी किशनपाल सिंह ने कहा कि इगलास उपमंडी का दर्जा मिल जाए तो किसान लाभान्वित होंगे। मास्टर कॉलोनी निवासी शहजाद सिद्दीकी, नगला फलाहार निवासी रामप्रकाश वर्मा, चामड़ गेट निवासी राम किशोर कुशवाहा, सराय बाजार निवासी पवन अग्रवाल और फूल सिंह चाय वाले ने कहा कि अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सरकारी रोडवेज बसें नहीं मिलती हैं तो डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है। सालों से चली आ रही रेलवे लाइन बिछने की मांग पूरी हो जाए तो इगलास कस्बे का बहुत विकास हो जाएगा। जो जनप्रतिनिधि इस पर काम करने का भरोसा दिलाएगा। उसी को वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें