खैर तहसील में दो बार एसोसिएशन हैं। एक सिविल बार जिसके अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह हैं, तथा दूसरी फौजदारी एवं रेवेन्यू बार, जिसके अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह हैं।
खैर तहसील में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दोनों बार में खींचतान और अधिवक्ताओं को अपने-अपने खेमे में खींचने की कोशिश की जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं की एकता भी प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता रघुकुल तिलक गौड़ ने अधिवक्ता हित में दोनों बार के विलय की पहल पर जोर दिया है।
विज्ञापन
तहसील परिसर स्थित सिविल बार के हॉल में 23 दिसंबर शाम सिविल बार के पदाधिकारियों की बैठक महामंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बताया गया कि खैर तहसील में वर्तमान में अधिवक्ताओं की दो बार संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
एक सिविल बार जिसके अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह हैं, तथा दूसरी फौजदारी एवं रेवेन्यू बार, जिसके अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह हैं। गत वर्ष एक वोट को लेकर मतभेद उत्पन्न होने से दूसरी बार का गठन हो गया था, जिससे अधिवक्ताओं की एकता प्रभावित हुई है।
बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता रघुकुल तिलक गौड़ ने कहा कि तहसील में लगभग 200 अधिवक्ताओं के होते हुए भी दो बारों का संचालन दुर्भाग्यपूर्ण है, उनकी एकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर दोनों बारों का विलय कर एकजुट होकर चुनाव कराने का आह्वान किया।