फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में अभी से मारामारी, किसी भी ट्रेन में वेटिंग 150 से कम नहीं

Fri, 02 Sep 2022 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घर जाने वाले यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार तक पहुंच चुकी है। छठ और दीपावली के त्योहार पर घर जाने वालों को रिजर्वेशन कराते समय वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है। किसी भी ट्रेन में वेटिंग 150 से कम नहीं है।
विज्ञापन
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में अभी से ही मारामारी के हालात हैं। खासकर दिल्ली-कानपुर रूट पर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि घर जाने वाले यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार तक पहुंच चुकी है। छठ और दीपावली के त्योहार पर घर जाने वालों को रिजर्वेशन कराते समय वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है। किसी भी ट्रेन में वेटिंग 150 से कम नहीं है।

पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट, आम्रपाली, महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल, मगध, महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में कहीं अधिक मांग है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तत्काल से है आस
कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं। ट्रेन में 24 घंटे पहले बुकिंग शुरू होती है। ट्रेनों में नो रूम के चलते तत्काल टिकट मिलने की संभावना भी बेहद कम नजर आ रही है। अलीगढ़ में तत्काल टिकटों का कोटा सीमित है। इससे यहां से काफी कम संख्या में तत्काल टिकट जारी होते हैं।

रोडवेज ने शुरू की तैयारी
रोडवेज ने दीपावली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। वर्कशॉप में खड़ी बसों को सही कराने के साथ ही यह भी तय किया जा रहा है कि किस रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें