फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 12 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
गांव रूखाला में जाम लगातीं महिलाएं एवं ग्रामीण।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना छर्रा के गांव रूखाला में लगभग 12 दिन से ग्रामीण परेशान है। आंधी में टूटे पोलों से आधे गांव की बिजली गुल है। खंभे न लगने के कारण बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने छर्रा-कासगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीण माने। मार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहन जाम फंसे रहे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को ग्रामीण और महिलाएं ने छर्रा-कासगंज मार्ग को अवरुद्ध कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना छर्रा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक लगे जाम में वाहन चाल परेशान हो गए। पुलिस द्वारा समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने बिजली विभाग की टीम को बुलाकर पोल लगवाकर बिजली चालू कराई। एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कुछ ग्रामीणों से खंभों की जगह बदलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते खंभे नहीं लगाए गए। बुधवार को उसी स्थान पर खंभे लगवा दिए गए।

बाक्स

परीक्षा होने के बाद जाम में परेशान रहे विद्यार्थी

परीक्षा छूटने के बाद विद्यार्थी अपने घर वापस लौट रहे थे। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम में वह फंस गए। करीब घंटे तक वह लंबी कतार में लगे रहे। बाद में जाम खुलने पर सभी छात्र व वाहन चालक अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें