फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अध्यक्ष के 11, उपाध्यक्ष के सात और सचिव के चार प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
एएमयू। - फोटो : Archive
विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए 11, उपाध्यक्ष पद के लिए सात और सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हसन मुस्तफा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन

चुनाव कार्यालय की ओर से जारी वैध प्रत्याशियों की सूची के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए एसएस सुलेमान, मोहम्मद जुहैर अहमद, आमिना इरशाद, मोहम्मद इंतखाब, फरहान जुबेरी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद नोमान अशरफ, शरजील इकबाल, साहिल खान, शरजील मोहम्मद खान और असमर फरीदी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सदान, सैयद अयान अहमद, अशफाक हुसैन, अयमान हफीज खान, साकिब अली खान, इरफा खान और नशरा नईम के नाम वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें