फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर क्षेत्रीय गुटबाजी की भेंट चढ़ा कैंपस... पुलिस दिखी बेबस

Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू
विज्ञापन
एएमयू कैंपस में शनिवार रात क्षेत्रीय गुटबाजी एक बार फिर उभर कर आई। दो छात्र गुटों के बीच जबरदस्त फायरिंग से कैंपस का महौल भयावह हो गया। जिले में आए नए पुलिस अफसर भी यह देखकर सहम गए कि छात्रा पर आखिर इतना असलाह कहां से आया और उन्होंने इसे कहां छिपाया होगा। शुरुआती दौर में पुलिस अफसर और प्रोक्टर कार्यालय का स्टाफ डरा और सहमा हुआ था। बाद में महानगर के कई थानों का फोर्स प्रॉक्टर कार्यालय पर एकत्र होने लगा। अधिक संख्या में फोर्स के आने के बाद पुलिस ने फिर आंखें तरेरना शुरू कर दिया, जिसके बाद छात्र प्रॉक्टर कार्यालय से बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इस बार झगड़े में फिर से आजमगढ़ और संभल गुट में टकराव की जानकारी मिल रही है। जो माहौल बना है, इससे झगड़ा के लंबा खिंचने के संकेत मिल रहे हैं। घटना के दौरान पुलिस बेवश दिखी। देर रात पुलिस ने छात्रों को कैंपस के अंदर खदेड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कैंपस में शनिवार रात छात्रों के गुटों में हुई फायरिंग की घटना की जानकारी पर कुछ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। जो अफसर मौके पर पहुुंचे थे, उनमें कुछ नए थे। पुलिस छात्रों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। इन अफसर इस बात पर सोचने को मजबूर थे कि छात्रों पर आखिर कहां से इतना असलाह आया और उन्होंने इसे कहां पर छिपाए रखा था। पुलिस और प्रॉक्टर कर्मियों के चेहरों पर खौफ साफ-साफ दिख रहा था। पुलिस अफसरों ने तत्काल इस घटना की जानकारी आला अधिकारियों को देते हुए और फोर्स की तत्काल मांग की। कुछ ही देर में महानगर के कई थानों का फोर्स एएमयू कैंपस में पहुंचने लगा। जब अधिक संख्या में फोर्स वहां पहुंच गया तो पुलिस कर्मियों ने हिम्मत करके छात्रों को वहां से हटाना शुरू कर दिया।
गुस्से में छात्र प्रॉक्टर कार्यालय से मेडिकल कॉलेज की ओर चल दिए। मेडिकल कॉलेज जाते हुए छात्रों ने जकरिया मार्केट आदि की दुकानों बंद कराना शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुरुआत में पुलिस की कमी बनी बड़े बवाल का कारण
एएमयू में फायरिंग की सूचना के बाद कुछ ही पुलिस कर्मी प्रॉक्टर आफिस पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों के सामने लगातार छात्र बवाल करते रहे। इस बवाल को देखकर पुलिस कर्मियों को अंदाजा नहीं हुआ कि छात्र और बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस कर्मियों के सामने जब यह बवाल नहीं थमा तो पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से और फोर्स की मांग हुई। काफी देर बाद महानगर के कई थानों का फोर्स कैंपस पहुंचा जब छात्रा पूरी तरह से बवाल कर चुके थे। अगर पुलिस अफसर इसे पहले से ही बड़ी घटना मान कर चलते तो शायद कुछ हद तक मामला संभल सकता था।
प्रवेश परीक्षा पर संकट के बादल तय
शनिवार रात हुए छात्र गुटों में झगड़े के बाद एएमयू इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए बीटेक, बी आर्क की प्रवेश परीक्षा पर संकट के बादल दिख रहे हैं। अधिकांश लोग शनिवार देर रात यहां पहुंच गए हैं। इस झगड़े के बाद छात्र कयास लगा रहे हैं कि रविवार को परीक्षा होगी या नहीं। इसे लेकर देर रात तक अटकलों का दौर जारी थी। कैंपस में पुलिस बल पूरी तरह से तैनात था।
फिर से साइनडाई के बन रहे आसार
कैंपस में देर रात हुई घटना के बाद पुलिस अफसरों में चर्चा है कि छात्रों पर इतना बड़ा असलाहों का जखीरा आखिर कहां से आ गया। छात्रों ने इतना असलाह कहां पर छिपाया होगा। अगर एएमयू में साइनडाई तत्काल कर दी जाए और छात्रों को भी हास्टल छोड़ने के निर्देश दे दिए जाने चाहिए। साइनडाई के बाद पुलिस बल और एएमयू इंतजामियां संयुक्त रूप से मिलकर तलाशी अभियान चलाए। तभी मामला कुछ हद तक शांत हो सकेगा।
जो मिला छात्रों ने उसे ही पीटा
मेडिकल कॉलेज जाते समय छात्रों ने मेडिकल रोड की दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। दुकानदारों में दशहत स्पष्ट दिखाई दे रही थी। छात्रों के सामने जो भी पड़ा, उसे जमकर पीटा। इस मारपीट की घटना में कुछ दुकानदारों के साथ-साथ कई राहगीरों ने भी छात्रों का गुस्सा झेला। इस रोड पर निकलने वाले अधिकांश लोगों के चेहरों पर दहशत स्पष्ट दिखाई दे रही थी।  कुछ लोग तो छात्रों की भीड़ को देखकर गलियों में छिप गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें