फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली में दो व्यापारियों के घर घुसा चोर, लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Sat, 26 Oct 2024 03:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक चोर टहलता हुआ गली में आया और चुपके से व्यापारी के घर में घुस गया। वहां से सोने के जेवर और 20 हजार रुपये निकाल ले गया। ली में लग रहे सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक चोर घर में घुसता हुआ नजर आया।
विज्ञापन
सीसीटीवी वीडियो में दिखा चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के मोहल्ला छिपैटी में 25 अक्तूबर तड़के एक चोर कस्बा के दो व्यापारियों के घर में घुस गया। एक के घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुरा ली, हालांकि दूसरे के घर से उसे कुछ नहीं मिला। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

विज्ञापन


अजय वार्ष्णेय पुत्र दिनेश राठी की चौराहा पर मिष्ठान की दुकान है। तड़के करीब 4.30 बजे वह दुकान पर चले गए। घर पर पत्नी और बच्चे थे। इसी दौरान एक चोर टहलता हुआ गली में आया और चुपके से उनके घर में घुस गया। व्यापारी ने बताया है कि यहां से सोने के जेवर और 20 हजार रुपये निकाल ले गया। कुछ देर बाद अजय की पत्नी जब कमरे में पहुंची तो सामान बिखरा देखा। चोरी की जानकारी पति को फोन पर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गली में लग रहे सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक चोर घर में घुसता हुआ नजर आया। इसके बाद वह व्यापारी अखिलेश चंद के यहां पहुंचा। वहां भी चोरी की कोशिश की, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें