फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिपाही समेत दो घरों से करीब आठ लाख की चोरी

Mon, 17 Jul 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाने के गांव गढ़ी सूरजमल में शनिवार की रात एक सिपाही सहित दो लोगों के घरों से चोर पचास हजार रुपये सहित करीब आठ लाख रुपये कीमत के जेवर चुराकर ले गए। रविवार की सुबह परिवार वालों को चोरी की जानकारी हो सकी। दोनों पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




मेरठ में तैनात पुलिस कर्मी के पिता रामवीर सिंह के अनुसार शनिवार को वह और उनकी पत्नी गैलरी मेें सो रहे थे। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरोें ने आलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे 40 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के जेवर निकालकर ले गए। वहीं गांव के मयंक उर्फ श्योदान के अनुसार पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था।



उस कमरे में बाहर से कुंडी लगाने के बाद चोर दूसरे कमरे में रखी आलमारी, संदूक और बक्सों से 10 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के जेवर निकालकर ले गए। रविवार की सुबह रास्ते पर जेवरों के खाली बाक्स पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे हलका चौकी प्रभारी ने आसपास के निवासियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें